Dausa में कलयुगी बहू ने ससुर और पति को मार डाला, चौंकाने वाले हैं कातिल लेडी के कारनामें

राजस्थान के दौसा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां रोज-रोज के झगड़े से परेशान एक बहू ने अपने पति और ससुर को इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई। इसमें उसके रिश्तेदारों ने भी उसका साथ दिया। रात भर पीटने के बाद सभी भाग गए। आज सुबह जब पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। मामला नांगल थाना क्षेत्र का है।
दौसा थाना क्षेत्र के खवराजी गांव की घटना
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के खवराजी गांव में रहने वाले तन सिंह और उसके बेटे घनश्याम की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घनश्याम की पत्नी घर से लापता थी। तीनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। आए दिन झगड़े होते थे। इससे परेशान होकर तन सिंह की पत्नी भी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि कल शाम को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। ससुर ने उसे काबू करने की कोशिश की थी।
पति और ससुर को पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा गया
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात को तन सिंह के घर पर तीन-चार लोग आए थे। उनकी चीखें सुनाई दे रही थीं। कुछ देर बाद और आवाजें आने लगीं और फिर सब शांत हो गया। तभी घर से कुछ लोग निकलते दिखाई दिए। इसमें तन सिंह की पत्नी भी शामिल थी। नांगल थाना पुलिस ने बताया कि हत्या का शक बहू और उसके परिजनों पर है। फिलहाल फोरेंसिक जांच चल रही है। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।