लड़की के नाम की फर्जी आईडी बनाकर हनी ट्रेप में फंसाया, फिर सुसाइड की धमकी देकर ऐंठे पैसे

चित्तौड़गढ़ से फर्जी आईडी बनाकर पैसे ठगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़के को अपने जाल में फंसाया और फिर गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की। इसमें भी जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने चैट वायरल करने और आत्महत्या करने की धमकी देकर पीड़ित को ठग लिया। आरोपी ने पीड़ित को झांसा देकर उससे 1 लाख 27 हजार 700 रुपए ठग लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी यासीन पठान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने 13 अप्रैल को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
धोखाधड़ी के बाद लड़के ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लिए
शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक लड़की ने उसे इंस्टाग्राम पर जोड़ा था। इस दौरान उसने खुद को चित्तौड़गढ़ निवासी आरुषि जाट बताया। उसने काफी देर तक उससे बातचीत की और उसे हनी ट्रैप में फंसाया। फिर पैसे ऐंठने के लिए उसने गंभीर बीमारी के इलाज का बहाना बनाया। उसने कहा कि उसे इलाज के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत है।
लड़के ने झांसे में आकर ऑनलाइन उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद आरुषि ने फिर पैसे मांगे, लेकिन लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने उस पर दबाव बनाया कि वह उनके बीच हुई चैट को अपने परिवार और दोस्तों को भेज देगा। इसके बाद लड़के ने अपनी इज्जत खराब होने के डर से एक बार फिर पैसे ट्रांसफर कर दिए। और फिर लड़का साइबर ठगी का शिकार हो गया लेकिन यह सिलसिला नहीं थमा।
कुछ समय बाद लड़की ने फिर कहा कि अगर पैसे नहीं भेजे तो वह लड़के के नाम से सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगी। इस वजह से वह लगातार पैसे भेजता रहा और उसे कुल 1 लाख 23 हजार 700 रुपए भेज दिए। पीड़िता ने रिपोर्ट दी तो जांच में पता चला कि आरोपी यासीन खान पठान लड़की की आईडी बनाकर उससे चैट कर रहा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।