Samachar Nama
×

Chapra प्रधानाध्यापक ने किया छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण
 

छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं पूरा शृंगार करती हैं। इस शृंगार को पूरा करने के लिए महिलाएं नाक तक सिंदूर भी जरूर लगाती हैं
बिहार न्यूज़ डेस्क, महापर्व छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय है। अलग-अलग संगठन व व्यक्ति भी जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में एकमा प्रखंड के गंगवा पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गंगवा के प्रांगण में शुक्रवार को छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक मंटू सिंह ने पूजा सामग्री वितरण का आयोजन किया था।उनके द्वारा सैकड़ों छठव्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित की गई। उपस्थित लोगों में मंटू सिंह,अजीत महतो, मिंटू श्रीवास्तव, सुरेश महतो, शालिनी कुमारी, ब्रजेश सिंह, जमीरका महतो, केतन श्रीवास्तव मुख्य रूप से थे।
छपरा न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story