Samachar Nama
×

Chandigarh में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टियां

Chandigarh चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टियां

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें दस हजार रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-35 में अपना आवेदन जमा करवाना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख दस फरवरी रखी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आवेदनों की जांच कर हाई कमान को भेजेगी। इसके बाद पार्टी हाई कमान द्वारा चंडीगढ़ के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

सर्वे का भी ले लिया जा रहा है सहारा

कांग्रेस जनता के मिजाज और मुद्दों को जानने के लिए एक सर्वे भी करवा रही है। इस सर्वे की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी है। कंपनी वोटरों से कांग्रेस के बारे में उनकी राय जानेगी। वहीं, उनके पसंद उम्मीदवार के बारे में भी सवाल पूछेगी। सर्वे रिपोर्ट को भी हाई कमान के पास भेजा जाएगा। इसके बाद हाई कमान की तरफ से पार्टी के नेताओं की राय और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

पवन बंसल की दावेदारी मजबूत

भले ही कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव के लिए पवन बंसल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया एक औपचारिकता है। 2019 में पवन बंसल की जगह मनीष तिवारी का नाम भी चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चर्चा में रहा था। लेकिन आनंदपुर साहिब से सांसद बनने के बाद चंडीगढ़ में उनकी कोई राजनीतिक हलचल नहीं देखी गई है।


चंडीगढ़ न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story