Samachar Nama
×

Chandigarh एसओई-मेरिटोरियस स्कूलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

Chandigarh एसओई-मेरिटोरियस स्कूलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनेंस (SOE) और मेरिटोरियस स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए आज जॉइंट एट्रेंस एग्जाम होगा। इसके लिए पूरे राज्य में सेंटर बनाए गए हैं। इस बार एडमिशन के लिए मुकाबला कड़ा होगा। 24002 सीटों के लिए 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के बीच जंग होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से एग्जाम के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं, विभाग की तरफ से फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं, जो कि सारी स्थिति पर नजर रख रही हैं।

दोपहर 1 बजे तक चलेगा एग्जाम
SOE और मेरिटोरियस स्कूलों में इस बार कुल 24002 सीटें हैं। इस बार 9वीं क्लास के लिए लगभग 90 हजार और 11वीं क्लास के लिए 1 लाख 10 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जबकि, गत साल 102784 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 30 मार्च की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

75 फीसदी सीटें सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए
SOE की 75 फीसदी सीटें सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि 25 फीसदी सीटें निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए रहेंगी। अगर, निजी स्कूलों से आने वाले स्टूडेंट्स की सीटें खाली रह जाती हैं तो उस पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मौका दिया जाएगा। जबकि, आरक्षण से जुड़े नियम लागू रहेंगे। वहीं, इन स्कूलों में स्टाफ तैनात कर दिया गया है। इसके लिए कुछ दिन पहले आदेश जारी किए गए थे।

चंडीगढ़ न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story