Samachar Nama
×

Chandigarh में भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

Chandigarh में भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, चंडीगढ़ भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा हर हाल में चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव की सीट को जीतना चाहती है। इसके लिए आज से एक चुनाव कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ के भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी द्वारा किया जाएगा। इस चुनाव कार्यालय में वॉर रूम बनाया जाएगा। जहां से पूरे चंडीगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव पर नजर रखी जाएगी।

चुनाव से संबंधित आगे की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से की जाएंगी। यह कार्यालय सेक्टर-33 के कमलम के अंदर ही खोला जाएगा। चुनाव में बूथ स्तर के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा का लक्ष्य हर वोटर तक पहुंचने का है।

चंडीगढ़ न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story