Samachar Nama
×

Bikaner निर्माण कार्य करते घायल मजदूर की मौत

Bikaner निर्माण कार्य करते घायल मजदूर की मौत

राजस्थान न्यूज डेस्क, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में मजदूरी कर रहा युवक काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने नयाशहर थाना में इस संबंध में मर्ग दर्ज कराई गई है।

गंगाशहर में रहने वाले रामचंद्र सांखला ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा श्रीरामसर निवासी श्याम सांखला भाटोलाई तलाई के पास एक घर में काम कर रहा था। दीवार से पर काम करने के लिए माची लगाई गई। इसी पर बैठकर वो काम कर रहा था। अचानक माची का रस्सा टूटने से श्याम ऊपर से नीचे गिर गया। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। 21 साल के श्याम को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उसकी हालत में पिछले दिनों में कोई खास सुधार नहीं हो पाया था। इस बीच बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद चाचा ने नयाशहर थाने में मर्ग दर्ज कराई है। आरोप है कि श्रमिक की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे, जिससे वो नीचे गया। मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्द लाल व्यास को सौंपी गई है।

बीकानेर न्यूज डेस्क!!!

Share this story