Samachar Nama
×

Bhopal  की महिलाओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 168 फीट लंबी चुनरी

Bhopal  की महिलाओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 168 फीट लंबी चुनरी

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, माघी-मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को लोगों ने घरों व मंदिरों में भगवान शिव व विष्णु की पूजा की। पीपल की परिक्रमा और सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भोपाल की सागर रॉयल विलास कॉलोनी की 20 से अधिक महिलाओं ने बुधनी घाट जाकर मां नर्मदा को 168 फीट लंबी लाल चुनरी औढ़ाई। अनुमान है कि 7 हजार लोग भोपाल से नर्मदा व उज्जैन में क्षिप्रा नदी में पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।

पं. लेखराज शर्मा ने बताया कि गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास के सानिध्य में संस्कृत विद्यालय के अनेक बच्चों ने दो घंटे तक और स्वयं उन्होंने व पं. केके दुबे समेत अनेक पंडितों ने सुबह तीन घंटे तक की मौन साधना की।

रॉयल विलास कॉलोनी की सागर शिक्षा समिति की सदस्य प्राची मूंदड़ा ने बताया कि 30 साड़ियों को जोड़कर 168 फीट की लाल चुनरी बनाई गई। मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाने के लिए महिलाएं दो नावों में सवार हुईं और मां नर्मदा के जयकारे लगाए।

7 हजार लोगों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

20 महिलाएं गई थीं नर्मदापुरम्

30 साड़ियों को जोड़कर बनाई चुनरी

नर्मदा और क्षिप्रा नदी में भी लगाई आस्था की डुबकी


भोपाल न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story