Samachar Nama
×

Bhopal इस बार 7 फेरों के पहले होगा जोड़ों का सोशल ऑडिट और पुलिस वेरिफिकेशन

Bhopal इस बार 7 फेरों के पहले होगा जोड़ों का सोशल ऑडिट और पुलिस वेरिफिकेशन

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, राजधानी में वसंत पंचमी, अक्षय तृतीया समेत अन्य अवसरों पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में कोई धोखाधड़ी का शिकार न हो जाए, इसे लेकर कई समाजों ने जोड़ों का सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। वॉलंटियर्स की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उसे सम्मेलन में विवाह करने की परमिशन दी जाएगी।

जरूरी होने पर पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा। भोपाल में पाल समाज, खटीक समाज, श्री 360 गोत्रीय खटीक समाज, प्रजापति कुंभकार समाज और महानगर ब्राह्मण सनाढ्य समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। शहर में करीब 500 से अधिक सामूहिक विवाह होंगे।

ये फैसला इसलिए...

1. पहली शादी के बारे में नहीं बताया... आनंद नगर में रहने वाली 25 वर्षीय चांदनी की शादी वर्ष 2011 में हबीबगंज निवासी मनोज रैकवार के साथ हुई थी। करीब सवा साल बाद दोनों के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। मई 2014 में मनोज ने नेहा नामक युवती से दूसरी शादी कर ली। यह शादी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कमला नगर क्षेत्र में हुई थी। उसने पहले शादी की जानकारी नहीं दी थी। केस दर्ज हुआ था।

2. पहले से शादीशुदा था पति... कान्हा कुंज की एक युवती की शादी एक स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 2017 में हुई थी। संस्था ने बताया था कि पूरी छानबीन कर ली है। जब युवती ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। इसकी शिकायत थाने के साथ ही सामाजिक न्याय विभाग और नगर निगम में हुई। संस्था व युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज हुआ।


भोपाल न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story