Samachar Nama
×

Bhopal रेडरोज स्कूल में "पंख, उड़ान" थीम पर प्री-प्राथमिक ग्रेजुएशन डे

Bhopal रेडरोज स्कूल में "पंख, उड़ान" थीम पर प्री-प्राथमिक ग्रेजुएशन डे

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित रेड रोज स्कूल ने सोमवार को प्री-प्राथमिक ग्रेजुएशन डे 2024 सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम का विषय "पंख: उड़ान" था, जो बच्चों के अगले शैक्षणिक सफर की ओर उड़ान भरने और ऊंचाइयों को छूने की तैयारी का प्रतीक था।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों की भव्य एंट्री से हुई। जिसमें उनके माता-पिता भी हाथों में हाथ डाले शामिल थे। इसके बाद एक पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह हुआ। जिसने सकारात्मकता और आध्यात्मिकता का माहौल बनाया। समारोह में अध्यक्ष सुमित पोंडा, निदेशक सेजल पोंडा, रेड रोज ग्रुप के प्रबंधन सदस्य और प्रधानाचार्य मनप्रीत रॉय शामिल हुए।

छात्रों को उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित

इस अवसर पर छोटे स्नातकों ने अपने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। उनकी मासूम मुस्कान और जोशीले उत्साह ने सभागार को खुशियों से भर दिया। इसके बाद हुए सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्री-प्राथमिक के छात्रों को कम उम्र में ही उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। और उन्हें प्यार और प्रशंसा से नवाजा गया।

अध्यक्ष पोंडा ने युवा पीढ़ी के दिमाग को पोषित करने में समय और पारिवारिक बंधन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों के लिए एक मजबूत समर्थन प्रणाली बनाने और उनके अनमोल बचपन को संजोने का आग्रह किया। उन्होंने 2024-25 में बैरासिया में रेड रोज ग्रुप के आगामी स्कूल के बारे में भी खुशख़बरी साझा की।


भोपाल न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story