Samachar Nama
×

Bhilwara पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bhilwara पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान न्यूज डेस्क, आसींद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के फौजमल गुर्जर ने पं. दीनदयाल के रास्ते पर चलने का आह्लान किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री प्रहलाद राय शर्मा श्रवण लाल साहू पूर्व अध्यक्ष पवन सुखवाल पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सेन, ईश्वरलाल खटीक दिनेश जोंटी साहू, मूल सिंह कांठेड़, कैलाश टेलर मौजूद रहे।


भीलवाड़ा न्यूज डेस्क!!!

Share this story