Samachar Nama
×

Bhagalpur जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा
 

Bhagalpur जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा


बिहार न्यूज़ डेस्क  बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की 113वी जयंती मनाई गई .इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इन्हें नमन किया.
समारोह की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ पंडित ने की. इस मौके पर समिति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न पंडित ने कहा कि डॉक्टर रत्नप्पा का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद के नीमसेर गांव में हुआ था. उन्होंने आजाद भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में गठित संविधान सभा के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया .यह महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रहे. ये हमेशा गरीब लोगों के लिए आवाज उठाते रहे तथा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था .इस मौके पर डॉक्टर सत्येंद्र पंडित, विमल कुमार पंडित, उमेश पंडित, कामेश्वर पंडित, राजेंद्र पंडित, मुकेश कुमार पंडित, नरेश पंडित समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी.
सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर शोक

पत्रकार अश्विनी कुमार के पिता सह सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रसाद का निधन हो गया.  की सुबह गांधी मैदान स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. मूल रूप से मोकामा के रहने वाले अजय बाबू लंबे समय तक जहानाबाद में ही लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत रहे. उनके निधन पर पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व विधायक राहुल कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मार्कंडेय आजाद, पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, रंजीत राजन, मृत्युंजय कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, सुनील शर्मा, ने सांत्वना दी.

भागलपुर न्यूज़ डेस्क

Share this story