Samachar Nama
×

Begusarai जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं स्थानीय लोग, लोगों की समस्याओं पर मुख्य रूप से होगा फोकस
 

Begusarai जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं स्थानीय लोग, लोगों की समस्याओं पर मुख्य रूप से होगा फोकस

बिहार न्यूज़ डेस्क साल दर साल सरकारें तो बदली लेकिन बरौनी का जाना माना बाजारों में शुमार दीनदयाल रोड की सूरत पिछले लगभग 10 सालों से एक जैसी ही बनी है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. चुनावी दौरों में जनप्रतिनिधियों का सिर्फ स्थानीय लोगों को जल जमाव व जलनिकासी से निजात दिलाने का आश्वासन ही मिल पाता है. विदित हो कि बरौनी नगर परिषद के फुलवड़िया व शोकहरा के बीच स्थित दीनदयाल रोड में पिछले कई वर्षों से नाले व गड्ढे का गंदा पानी के साथ-साथ वर्षा का पानी सड़क पर जमा रहने से सड़क झील में तब्दील हो जाती है.
नतीजतन इस रास्ते से राहगीरों का आना जाना काफी कठिन बना रहता है. साथ ही स्थानीय लोगों व दुकानदारों को भी वर्षो से घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि दीनदयाल रोड में पिछले कई वर्षो से जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. जलजमाव के कारण ग्राहकों के नही आने से स्थानीय दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट बना है. या यूं कहें कि दुकानदारों के सामने रोज़ी रोटी की समस्या खड़ी हो जाती है. स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. दिलचस्प है कि दीनदयाल रोड में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, स्कूल, अस्पताल के साथ साथ दर्जनों छोटे बड़े दुकानें स्थित है. लेकिन लगातार जलजमाव के कारण यह बाजार मृतप्राय बन कर रह गया है. इसके अलावा शोकहारा, फुलवड़िया व बारो में दर्जनों जगहों पर लोग वर्षों से जलजमाव व जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं. इसके साथ ही टूटी फूटी सड़के, गंदगी,नाला सफाई,नाला की जगह जगह टूटी ढक्कन आदि भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है.

लोगों की समस्याओं पर मुख्य रूप से होगा फोकस बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव व जलनिकासी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके अलावा ज्वलंत समस्याओं के निराकरण भी उनके लिए एक चुनौती होगी. लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद में क्या क्या काम करना है, इसका भी एक खाका तैयार किया जाएगा. नगर परिषद को सुंदर रूप देने के लिए बेहतर से बेहतर कदम उठाए जाएंगे. उपमुख्य पार्षद नेहा कुमारी ने कहा कि उनका जनप्रतिनिधि के रूप में आना लोगों को आम जीवन मे होने वाली परेशानी से निजात दिलाना है. इसके लिए वे लगातार लोगों के बीच रहेंगी.


बेगूसराय न्यूज़ डेस्क 
 

Share this story