
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की बैठक मंडल प्रवक्ता कृष्ण कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बड़ेवन स्थित एक मैरेज हाल में हुई. कुम्भकार महासंघ के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और समाज के निर्बल कमजोर लोगों का सहयोग, कुरीतियों को समाप्त करने के लिये जन जागरण आदि पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जिले की चारों तहसील के अध्यक्ष घोषित किए गए.
बस्ती सदर से दिनेश कुमार प्रजापति, हर्रैया से जयगुरू प्रजापति, भानपुर से भगवानदीन प्रजापति व रुधौली से नेबूलाल प्रजापति को तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया. गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी अविनाश प्रताप प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिये एकजुटता आवश्यक है. आर्थिक, सामाजिक स्तर पर एकजुटता के लिये प्रयास तेज करने होंगे. जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, महेन्द्र नाथ प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति ने संबोधित करते हुए महासंघ की मजबूती पर जोर दिया गया. इस दौरान हरिकेश प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, प्रेम कुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, रामसूरत प्रजापति आदि मौजूद थे.
बस्ती न्यूज़ डेस्क