Samachar Nama
×

बाड़मेर सीमा पर घुसपैठ का मामला, वीडियो में जाने BSF ने पाकिस्तानी युवक को पकड़ा

बाड़मेर सीमा पर घुसपैठ का मामला, वीडियो में जाने BSF ने पाकिस्तानी युवक को पकड़ा

राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार रात घुसपैठ का मामला सामने आया है। सरूपे का तला क्षेत्र में अशोका पोस्ट के पास एक पाकिस्तानी युवक भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया, जिसे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सीमा पार कर करीब 8 किलोमीटर तक भारतीय क्षेत्र में अंदर आ गया था। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर BSF की टीम ने उसे रोका और हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद BSF ने उसे धनाऊ थाना पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पाकिस्तान के मीठी शहर निवासी आवेश पुत्र हजूर खान के रूप में हुई है।सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गलती से सीमा पार आया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल उसके पास से किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं और उसके भारत में प्रवेश के उद्देश्य की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले को संवेदनशील मानते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है।

Share this story

Tags