Samachar Nama
×

अलवर में टैंपो-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत; तीन घायल

अलवर में टैंपो-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत; तीन घायल

अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहजपुर पेट्रोल पंप के पास करीब डेढ़ बजे टैंपो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जयसिंहपुरा गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

फैक्ट्री से लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए युवक अशोक लीलैंड फैक्ट्री में काम करते थे। सभी युवक काम खत्म करने के बाद टैंपो से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान सहजपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टैंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में जयसिंहपुरा निवासी दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Share this story

Tags