Samachar Nama
×

Alwar बलवान सिंह यादव और महेंद्र यादव भाजपा से निलंबित
 

Alwar बलवान सिंह यादव और महेंद्र यादव भाजपा से निलंबित

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,  भाजपा उत्तर के प्रथम जिला अध्यक्ष रहे बलवान सिंह यादव को भाजपा पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उनके साथ ही जिला परिषद के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह यादव को भी निष्कासित किया गया है। भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने निष्कासन के आदेश जारी किए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव और महेंद्र यादव दोनों बहरोड से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की टिकट मांग रहे थे।

लेकिन यहां से पूर्व मंत्री डॉक्टर जसवंत यादव को भाजपा की टिकट दे दी गई। अब यहां भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने के साथ-साथ उसे सपोर्ट भी नहीं कर रहे। जिसकी जानकारी भाजपा के आला कमान को मिलने के बाद इन्हें निलंबित किया गया है। बलवान सिंह यादव अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष रहे हैं। उनकी पत्नी संतोष देवी वर्तमान में नीमराना पंचायत समिति की भाजपा से प्रधान है।


अलवर न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story