Samachar Nama
×

सीकर में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा ने बढ़ाई बाड़ाबंदी, वीडियो में देंखे क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर; डोटासरा ने लगाए गंभीर आरोप

सीकर में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा ने बढ़ाई बाड़ाबंदी, वीडियो में देंखे क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर; डोटासरा ने लगाए गंभीर आरोप

सीकर में सभापति पद के लिए 21 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी और मजबूत कर दी है। दोनों दलों को क्रॉस वोटिंग की आशंका है। ऐसे में अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए पार्टियों की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। इस बीच राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस और उनके समर्थित पार्षदों को पुलिस द्वारा धमकाकर उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में पुलिस के रवैये को लेकर उन्होंने पहले भी डीजीपी से बात की थी। अब उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी पुलिस प्रशासन से इस तरह की कार्रवाई रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो प्रदेश की जनता में आक्रोश फैल सकता है।डोटासरा ने यह भी कहा कि यदि इस घटनाक्रम के दौरान कोई हत्या या हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस और सरकार की होगी। उनके इन बयानों के बाद सीकर की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर माहौल और गरमा गया है।

बाड़ाबंदी में डांस और क्रिकेट खेलते नजर आए पार्षद

इसी बीच लक्ष्मणगढ़ के कांग्रेस और निर्दलीय समर्थित पार्षदों की बाड़ाबंदी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पार्षद डांस करते और क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बाड़ाबंदी के दौरान पार्षदों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया।सभापति चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने पार्षदों को सुरक्षित रखने और मतदान के समय समर्थन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। सीकर में 21 सितंबर को होने वाला मतदान अब महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच दोनों दलों की नजर अपने पार्षदों की गतिविधियों पर बनी हुई है।

Share this story

Tags