Samachar Nama
×

Alwar जिले में महिलाओं ने झूला झूलकर मनाया तीज त्यौहार
 

Alwar जिले में महिलाओं ने झूला झूलकर मनाया तीज त्यौहार

राजस्थान न्यूज डेस्क, बानसूर में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीज उत्सव में बानसूर नगर पालिका अध्यक्ष नीता सज्जन मिश्रा ने भी तीज उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. जहां महिलाओं ने अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने पर आभार जताया.

मत्स्य विद्यालय की निदेशक अंजू मीणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को प्रथम आने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि तीज महोत्सव के कार्यक्रम में न केवल मनोरंजन बल्कि महिलाओं की प्रतिभा को भी निखारा गया है. वहीं कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नृत्य, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को प्रथम आने पर प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

तीज पर्व के अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम के दौरान बानसूर नगर पालिका अध्यक्ष नीता सज्जन मिश्रा, मत्स्य विद्यालय की निदेशक अंजू मीणा, महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष निशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे.

अलवर न्यूज डेस्क!!!
 

Share this story