Samachar Nama
×

जमीन विवाद में हिंसा, सरियों-डंडों से हमला, वीडियो में देंखे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव

जमीन विवाद में हिंसा, सरियों-डंडों से हमला, वीडियो में देंखे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव

राजस्थान के अजमेर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें हुए जानलेवा हमले के बाद एक युवक की मौत हो गई। यह घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र के हतुंडी गांव की है, जहां दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था।जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के 20 से अधिक लोगों ने दूसरे क्ष के परिवार पर सरियों और डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक घायल भाई ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया।घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें हमले की पूरी वारदात दिखाई दे रही है। वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।इधर, युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गांव में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सकेपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Share this story

Tags