अजमेर में 815वें ख्वाजा गरीब नवाज उर्स की तैयारियां शुरू, फुटेज में देंखे छठी शरीफ पर उमड़ी जायरीन की भीड़; देश-विदेश से पहुंचेंगे अकीदतमंद
राजस्थान के अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज के 815वें सालाना उर्स को लेकर तैयारियों का माहौल बनने लगा है। अगले महीने आयोजित होने वाले 10 दिवसीय उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन के अजमेर पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच अजमेर दरगाह शरीफ में छठी शरीफ की दुआ के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के अलग-अलग राज्यों से आए जायरीन ने गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी लगाई और चादर व फूल पेश कर दुआ मांगी।उर्स को लेकर दरगाह परिसर और आसपास के इलाकों में धार्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। जायरीन की आवाजाही बढ़ने के साथ ही तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
बुलंद दरवाजे पर झंडे की रस्म से होगा आगाज
ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स की शुरुआत बुलंद दरवाजे पर झंडे की रस्म के साथ होगी। यह रस्म अदा होते ही अनौपचारिक रूप से 815वें उर्स का आगाज माना जाएगा। इसके बाद अजमेर दरगाह शरीफ में जायरीन की आवाजाही बढ़ने लगेगी।10 दिनों तक चलने वाले उर्स के दौरान दरगाह परिसर में विभिन्न धार्मिक रस्में और परंपराएं निभाई जाएंगी। इस दौरान कव्वालियों का आयोजन भी होगा, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले अकीदतमंद हिस्सा लेंगे।
दिल्ली के महरौली से पैदल पहुंचेंगे कलंदर और मलंग
उर्स की खास परंपराओं में दिल्ली के महरौली से आने वाले कलंदरों और मलंगों की पैदल यात्रा भी शामिल है। यह यात्रा हर साल उर्स के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। पैदल यात्रा के जरिए आने वाले कलंदर और मलंग दरगाह शरीफ में हाजिरी देंगे और चादर पेश करेंगे।इसके अलावा उर्स के दौरान विभिन्न स्थानों से चादरें लेकर जायरीन अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह में चादर पेश करने और दुआ मांगने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
देश-विदेश से पहुंचेंगे जायरीन
815वें सालाना उर्स को लेकर अजमेर में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। छठी शरीफ के मौके पर उमड़ी भीड़ से भी जायरीन की आस्था और उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी अकीदतमंद अजमेर पहुंचेंगे। ऐसे में दरगाह शरीफ और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियों के साथ जायरीन की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।

