
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को डीआरएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी कर्मचारी आंदोलन पर उतरेंगे।
अजमेर मंडल अध्यक्ष जुबेर अहमद ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। डीआरएम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया है। अगर कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो सभी कर्मचारियों की ओर से रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा।
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
शीतकालीन पेट्रोलिंग में एक साथ दो कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
पेट्रोलिंग की अधिकतम दूरी को 12 किलोमीटर तक सीमित किया जाए।
सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए।
सेक्शनों के बीच भोजन अवकाश के समय विश्राम के लिए गैंग हट का निर्माण कराया जाए और कार्यस्थल छोड़ने की अनुमति दी जाए।
सेक्शनों के बीच पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
0.5 किलोमीटर के दायरे में रेल आवास की अनुपलब्धता पर कर्मचारियों से 60 घंटे ही कार्य लिया जाए।
रोड साइड स्टेशन व कॉलोनी में पीने के पानी की उपलब्धता सुरक्षित की जाए व रेल आवासों की स्थिति में सुधार किया जाए।
कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए जाए।
NPS रद्द कर OPS की बहाली की जाए।
अजमेर न्यूज़ डेस्क!!!