Samachar Nama
×

Ajmer बदला मौसम : दिनभर चली आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि की चेतावनी
 

Ajmer बदला मौसम : दिनभर चली आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान न्यूज डेस्क, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को शहर का मौसम बदल गया। दिन भर आंधी और बारिश का सिलसिला चलता रहा। जवाजा में खेत में काम कर रहे एक युवक की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि उसकी साली झुलस गई। गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार रात 8.30 बजे तक शहर में 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

किसान विशेष ध्यान दें

खुले में रखे अनाज और जिंसों को भीगने से बचाने के लिए मंडियों में सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करें।
रबी फसलों में वर्षा को ध्यान में रखते हुए सिंचाई या रासायनिक छिड़काव करना चाहिए।
4 दिन में अधिकतम पारा 5.3 डिग्री लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को पूरे जिले में आंधी और बारिश का दौर चला। पुष्कर, सरवर, किशनगढ़, कैड़ा, रजोसी और सांपला में बारिश के साथ आंधी भी आई।

19-20 को आंधी, बारिश के साथ चलेगी तेज हवा

माैसम वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 19 और 20 मार्च को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
अजमेर न्यूज डेस्क!!!
 

Share this story