65 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी के घर छोड़कर कार्यक्रम में गए थे माता-पिता

अजमेर में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी (65) ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता उसे उसकी सहेली के घर छोड़कर एक समारोह में शामिल होने गए थे। मासूम बच्ची आरोपी को चाचा कहती थी, उसी दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, रविवार (29 जून) रात पीड़िता के माता-पिता बच्ची को पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के घर छोड़ गए थे। कुछ देर बाद आरोपी बुजुर्ग की पत्नी भी एक धार्मिक समारोह में चली गई और बच्ची को आरोपी बुजुर्ग के पास अकेला छोड़कर चली गई। इसका फायदा उठाकर चालाक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
माता-पिता घर पहुंचे तो बच्ची रो रही थी
घटना के बाद जब बच्ची के परिजन वापस लौटे तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तुरंत क्रिश्चियन गंज थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाने के एएसआई किशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की उम्र 65 वर्ष है, उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 221/25 दर्ज कर ली गई है। एफएसएल और मेडिकल टीम बुलाकर पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 65/2, 75/2 बीएनएस 3/4 समेत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जब पीड़िता के परिजन अपनी बेटी को लेने के लिए आरोपी वृद्ध के घर पहुंचे तो देखा कि वृद्ध ने अपना कमरा अंदर से बंद कर रखा था। फिर किसी तरह उन्होंने दरवाजा खोला और बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। वहीं पीड़िता की तबीयत भी लगातार बिगड़ती जा रही है। जांच अधिकारी उत्तर रुद्रप्रकाश शर्मा ने इसे गंभीर किस्म का अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके से आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।