Samachar Nama
×

Agra  त्योहार पर भी पानी को तरसे लोग

दुर्ग :जलसंकट से राहत:385 गांवों के 1.46 लाख परिवारों को मिलेगा पानी, 900 करोड़ का प्रोजेक्ट

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  त्योहार पर पेयजल आपूर्ति को लेकर जलकल विभाग के दावे  धरे के धरे रह गए. जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से पोषित इलाकों में लोग सुबह पानी के लिए भटकते रहे.  के त्योहार के मद्देनजर लोगों को सुबह जल्दी नमाज के लिए जाना था, उधर पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा. जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पालड़ा से गंगाजल की आपूर्ति कम होने की वजह से सुबह थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन शाम को हालात सामान्य हो गए हैं.

बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति को लेकर परेशानी चल रही थी.  वहां से पानी कम मिला था, लेकिन त्योहार के मद्देनजर जलकल विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया था.  को पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति दुरुस्त हो गई थी. जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि अब  पर पानी का संकट नहीं होगा, लेकिन  सुबह जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जलापूर्ति प्रभावित रही. मंटोला, ढोली खार, सदर भट्टी, कोतवाली, नई की मंडी, कचहरी घाट, पीपल मंडी, काला महल, सेब का बाजार, सुभाष बाजार, बालूगंज, छीपीटोला, मधु नगर सहित कई इलाकों में सुबह महज  से 20 मिनट की ही जलापूर्ति हुई.

पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित

जलकल विभाग के अधिकारी पहले तो बताते रहे कि जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से पर्याप्त जलापूर्ति हुई है, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से सुबह सामान्य दिनों की तुलना में जलापूर्ति कम समय तक ही कर पाए थे. इसी वजह से प्रेशर कम था, लेकिन सुबह हुई जलापूर्ति से लोगों को जरूरत का पानी मिल गया था. दोपहर दो बजे के करीब बुलंदशहर से पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई थी.

बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से  सुबह सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम समय के लिए जलापूर्ति हुई थी, लेकिन कोशिश यही की थी त्योहार पर लोगों को जरूरत का पानी मिल जाए. थोड़ा प्रेशर कम था, इसलिए लोगों को कुछ दिक्कत हुई होगी. शाम को आपूर्ति सामान्य हुई. कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकल

 

 

आगरा न्यूज़ डेस्क

Share this story