Samachar Nama
×

Agra नार्वे से आई टीम ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था

Agra नार्वे से आई टीम ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क नॉर्वे के राजदूत हैंस जैकब फ्राइडनलुंड, काउंसलर रॉयल नॉर्वेजियन एंबेसी मेरिट स्टरैंड एवं महानिदेशक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट न्यू दिल्ली डॉक्टर सुनीता नारायण एवं अन्य द्वारा आगरा नगर में ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में किए जा रहे घर - घर से कूड़े के संग्रहण, जन जागरूकता अभियान एवं कूड़े के पृथक्कीकरण कार्यों का अवलोकन किया गया। ताजमहल स्मारक के पास स्थित घनी बस्ती में स्थानीय नागरिकों से इस संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया।


इसके उपरांत समस्त सदस्यों द्वारा पेठे के निर्माण की प्रक्रिया को शास्त्रत्त्ीपुरम स्थित निर्माण स्थल पर जाकर समझा गया एवं इससे जनित होने वाले वेस्ट के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। टीम द्वारा दोपहर में कुबेरपुर स्थित लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया गया एवं लीगेसी वेस्ट के निस्तारण को समयबद्ध एवं तकनीकी रूप से मानकों के अनुसार करते हुए पाए जाने पर कार्य की सराहना भी की। टीम ने नगर निगम मुख्यालय में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी मिशन से संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

आगरा न्यूज़ डेस्क

Share this story