सोने चांदी के दाम गिरे ,हाई रेट से 12000 रुपये सस्ता हुआ सोना जाने आज का भाव
सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44422 रुपये पर खुला और 44516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
शाम का रेट
धातु | 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 44516 | 44843 | -327 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 44338 | 44663 | -325 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 40777 | 41076 | -299 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 33387 | 33632 | -245 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 26042 | 26233 | -191 |
Silver 999 | 65128 Rs/Kg | 66126 Rs/Kg | -998 Rs/Kg |
कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 160 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,200 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,692.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
सुबह का रेट
धातु | 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 44422 | 44843 | -421 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 44244 | 44663 | -419 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 40691 | 41076 | -385 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 33317 | 33632 | -315 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 25987 | 26233 | -246 |
Silver 999 | 64766 Rs/Kg | 66126 Rs/Kg | -1360 Rs/Kg |