Samachar Nama
×

स्टॉक मार्केट में आज इन खबरों और शेयर्स का रहेगा बोल-बाला, सौदे में मुनाफा कमाने के लिए यहाँ रखें नज़र 

स्टॉक मार्केट में आज इन खबरों और शेयर्स का रहेगा बोल-बाला, सौदे में मुनाफा कमाने के लिए यहाँ रखें नज़र 

 बिज़नस न्यूज़ डेस्क, ग्लोबल बाजारों से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट-निफ्टी करीब 25 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार भी मिले जुले दिख रहे हैं। इधर महंगाई आंकड़े से पहले कल अमेरिकी बाजार भी नर्वस दिखे और लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं, 11 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 617 अंक गिरकर 73,503 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 161 अंक गिरकर 22,333 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार बता रहे हैं कि आज निफ्टी और निफ्टी बैंक पर क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति।

निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस-22380-22410 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस-22467-22510/22526 पर है। इसका पहला बेस-22261-22180 पर दूसरा बड़ा बेस-22119-22066 है। निफ्टी 22527 को पार नहीं कर पाया है। संस्थागत निवेशकों के आंकड़े सामान्य रहे हैं। इसने कल नीचे 10 DEMA को छुआ। 22500-22400 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 22300-22200 जोन में पुट राइटर्स हैं लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। पहला बेस जबतक है तबतक शॉर्ट नहीं करें (पुट राइटर्स और 20 DEMA जोन)। ऊपर 22380-22410 टिका तो 22467-22510 की तरफ बढ़ेंगे। अभी के लिए ट्रेडिंग रेंज 22510 से 22261-22180 के बीच दिख रही है। अगर 22180 के नीचे गए तो 22119-22066 के लिए तैयार रहें।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए रणनीति सुझाते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस 47537-47710 पर और बड़ा रजिस्टेंस-47930-48020/48210 पर है। पहला बेस 47171-46959 पर और बड़ा बेस-46609-46510 पर है। कल ऑप्शन बेस टूटा और नीचे 10 DEMA को भी टेस्ट किया। 48000, 47800 और 47500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 47000 अब ऑप्शन बेस और 46959 पर 20 DEMA है। पहले बेस पर शॉर्ट करने से बचें, 47171 और 46959 पर सपोर्ट दिख रहा है। पहले बेस पर लॉन्ग लेने की कोशिश करें, 47537 मुश्किल भरा जोन है। 47535 निकला तो 47710-47930 भी मिल सकता है। 47710-47930 निकलने का जोन है। ट्रेड चैनल 47930 से 47171 के बीच है। पहला बेस टूटा तब गिरावट बढ़ेगी, फिर 46690-46510 भी संभव है।

Share this story

Tags