Samachar Nama
×

आज नहीं आएगा स्टैंडर्ड iPhone 18, वीडियो में देंखे Pro मॉडल और पहला फोल्डेबल iPhone होगा लॉन्च; नए CEO जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

आज नहीं आएगा स्टैंडर्ड iPhone 18, वीडियो में देंखे Pro मॉडल और पहला फोल्डेबल iPhone होगा लॉन्च; नए CEO जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

टेक दिग्गज कंपनी Apple आज 9 सितंबर को अपना सालाना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस बार कंपनी के इवेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल पेश नहीं करेगी। इसके बजाय कंपनी सिर्फ प्रीमियम डिवाइस iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकती है।Apple का यह इवेंट कंपनी के लिए कई मायनों में खास है, क्योंकि यह नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट होगा। टिम कुक के पद छोड़ने के बाद 1 सितंबर 2026 को जॉन टर्नस ने Apple के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत बनी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 18 को इस साल लॉन्च न करने की बड़ी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत मानी जा रही है। वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण Apple अपने प्रीमियम मॉडल्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है।कंपनी का लक्ष्य ज्यादा मार्जिन वाले हाई-एंड डिवाइस पर ध्यान देना है। वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए आने वाला iPhone 18 मॉडल बाद में लॉन्च किया जा सकता है।

पहला फोल्डेबल iPhone होगा सबसे बड़ा आकर्षण

Apple के इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत उसका पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। कंपनी पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में कदम रखने जा रही है। इससे पहले Samsung, Google और अन्य कंपनियां इस सेगमेंट में अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल iPhone प्रीमियम कैटेगरी में आएगा और इसमें कंपनी डिजाइन, स्क्रीन क्वालिटी और टिकाऊपन पर खास ध्यान दे सकती है। Apple का फोल्डेबल फोन बाजार में मौजूद अन्य डिवाइस से अलग अनुभव देने की कोशिश करेगा।

iPhone 18 Pro और Pro Max में मिलेंगे बड़े अपग्रेड

इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मुख्य आकर्षण रहेंगे। इन दोनों मॉडल्स में नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इन डिवाइस को अपने सबसे एडवांस फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।

Apple Watch और AirPods भी होंगे लॉन्च

iPhone के अलावा Apple अपने वियरेबल्स पोर्टफोलियो को भी अपडेट कर सकती है। इवेंट में नई Apple Watch और AirPods मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी अपने हेल्थ फीचर्स और AI आधारित सुविधाओं को भी बेहतर कर सकती है।

Siri AI अपडेट पर भी रहेगी नजर

Apple इस इवेंट में Siri AI से जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकती है। कंपनी लंबे समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि Apple आम यूजर्स के लिए Siri AI फीचर्स के रोलआउट की तारीख घोषित कर सकती है।

भारतीय यूजर्स यहां देख सकेंगे लाइव

Apple का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। यूजर्स इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।यह लॉन्च इवेंट सिर्फ नए डिवाइस की घोषणा नहीं बल्कि Apple में नए नेतृत्व युग की शुरुआत भी माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि जॉन टर्नस के नेतृत्व में Apple भविष्य की टेक्नोलॉजी और AI रणनीति को किस दिशा में ले जाता है।

Share this story

Tags