Samachar Nama
×

सुकन्या समृद्धि योजना vs LIC कन्यादान स्कीम, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा, यहां है सारी डिटेल

;

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, एलआईसी कन्यादान और सुकन्या समृद्धि योजना का मकसद लगभग एक ही है। ये दोनों योजनाएं बेटियों के लिए शुरू की गई थीं। एक सरकार लेकर आई और दूसरी योजना एक सरकारी कंपनी लेकर आई। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा या शादी के लिए परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।सुकन्या समृद्धि योजना की बात करें तो इसे 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत लाई गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य माता-पिता को बेटी के सुखद भविष्य के लिए धन जुटाने में मदद करना भी है। इन दोनों का लक्ष्य एक ही हो सकता है लेकिन इनके काम करने के तरीके में अंतर है जिसके बारे में आप आगे पढ़ेंगे।

एलआईसी कन्यादान
इसमें निवेश के लिए बेटी की उम्र कम से कम 1 साल और पिता की उम्र कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 50 साल होनी चाहिए। भारतीय नागरिक और एनआरआई दोनों इसे खरीद सकते हैं। इसमें कम से कम 1 लाख रुपए का सम एश्योर्ड होता है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। एक वर्ष में कितनी भी राशि का भुगतान किया जा सकता है। खाते की परिपक्वता अवधि 13-25 वर्ष है।

सुकन्या समृद्धि योजना
इसमें निवेश करने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। यह केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। इसमें बीमित राशि खाताधारक द्वारा किए गए भुगतान पर निर्भर होती है। आप हर साल सिर्फ 1.5 लाख रुपए तक ही निवेश कर सकते हैं। यह खाता तब परिपक्व होता है जब बालिका 21 वर्ष की हो जाती है या उसकी शादी हो जाती है (जो भी पहले हो)। इसमें लोन की सुविधा नहीं है।

Share this story