Stock Market Closing : दिशा की तलाश में भटका बाजार! निफ्टी 20 अंक चढ़कर 24,252 पर, सेंसेक्स 3 अंक चढ़कर क्लोज
फिलहाल बाजार में कोई साफ दिशा नहीं दिख रही है। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा; निफ्टी 20 अंक बढ़कर 24,252 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स सिर्फ 3 अंक बढ़कर 77,540 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को निफ्टी ने इंट्राडे में 24,284 का हाई और 24,206 का लो छुआ और पूरे सेशन के दौरान 78 अंकों के दायरे में कारोबार किया। गौरतलब है कि गुरुवार को सात दिनों की गिरावट का सिलसिला थमा और निफ्टी 153 अंक बढ़कर 24,231 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 14 हरे निशान में और 16 लाल निशान में बंद हुए। पावरग्रिड, BEL, कोटक महिंद्रा बैंक और NTPC जैसे शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि ट्रेंट, मारुति और इंडिगो जैसे शेयरों में गिरावट आई।
**ग्लोबल मार्केट में बिकवाली**
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में व्यापक गिरावट देखी गई। बॉन्ड यील्ड में उछाल के कारण बाजारों पर दबाव बना; डॉव जोन्स 703 अंक और नैस्डैक 263 अंक गिर गया। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 0.30% गिरा, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.65% चढ़ा।
**बाजार में दिशा का अभाव**
SAMCO सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि हालांकि कल बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन साफ दिशा का अभाव अभी भी बना हुआ है। निफ्टी अपने 50-दिन के SMA के ऊपर बंद हुआ लेकिन अभी भी अपने 20-दिन के SMA के नीचे है। डायरेक्शनल इंडिकेटर - MACD हिस्टोग्राम - नेगेटिव है। निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट 24,190 पर है, उसके बाद 24,050 पर, जबकि रेजिस्टेंस 24,360 पर दिख रहा है। बाजार के अन्य अहम कारक
अन्य कारकों की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। नतीजतन, कच्चे तेल की कीमतें $94 के करीब पहुंच गई हैं। बॉन्ड यील्ड फिर से बढ़ गई है, जिससे अमेरिकी बाजार पर दबाव बना है। सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। FIIs रुक-रुक कर खरीदारी और बिकवाली कर रहे हैं, जिसके कारण इंडेक्स ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पा रहा है। अनिल सिंघवी ने मार्केट के बारे में क्या कहा?
ओवरऑल मार्केट सेंटीमेंट के हिसाब से मूड न्यूट्रल लग रहा है, हालांकि ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। टेक्निकल नज़रिए से देखें तो आज निफ्टी को 24,075–24,175 ज़ोन में सपोर्ट मिल रहा है; अगर यह इससे नीचे जाता है, तो 23,925–24,025 की रेंज में ज़बरदस्त खरीदारी की उम्मीद है। ऊपर की तरफ, 24,265–24,365 ज़ोन रेजिस्टेंस एरिया का काम कर रहा है, और अगर यह लेवल पार होता है, तो 24,385–24,500 ज़ोन में सेलिंग प्रेशर हावी हो सकता है।

