Stock Market Closing : सप्ताह के पहले दिन बाजार बम-बम! निफ्टी 24000 के पास बंद, सेंसेक्स 776 अंक चढ़ा
हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। निफ़्टी 50 इंडेक्स 24,000 के करीब बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में एक प्रतिशत की बढ़त हुई। कुल मिलाकर, बाज़ार ने दिन का समापन मज़बूती के साथ किया।निफ़्टी 229 अंक चढ़कर 23,996 पर और सेंसेक्स 776 अंक चढ़कर 76,836 पर बंद हुआ। बैंक निफ़्टी 394 अंक चढ़कर 57,087 पर बंद हुआ और रुपया डॉलर के मुकाबले 65 पैसे मज़बूत होकर 95.91 पर बंद हुआ।
सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयर (Top Gainers)
Cartrade Tech +12%
Senco Gold +9%
Laurus Labs +7.57% (आज का खास शेयर)
Marxons Pharma +6.3%
सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयर (Top Losers)
Semindia Projects -5%
Reliance Infra -5%
Shakti Pumps -4.31%
Zen Tech -4.10%
आज क्या अच्छी बातें रहीं?
युद्ध का तनाव कम होने के संकेत
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
डाउ (Dow) में ज़बरदस्त तेज़ी
घरेलू फंड्स की तरफ़ से अच्छी-खासी खरीदारी
हफ़्ते के आखिर में ज़्यादातर अच्छे कॉर्पोरेट नतीजे घोषित हुए
शुक्रवार को निफ़्टी और बैंक निफ़्टी अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर आए
मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में रिकवरी के संकेत
आज क्या नकारात्मक बातें रहीं?
FII की बिकवाली (हालांकि कम मात्रा में)
एशियाई बाज़ारों में सुस्ती का माहौल
ट्रंप के अगले कदमों को लेकर अनिश्चितता
VIX में हल्की बढ़त के संकेत
महीने के आखिर में उतार-चढ़ाव का डर

