बहुत कम लागत में शुरू करें जोजोबा की खेती होगी अंधाधुंध कमाई,जाने कैसे करें शुरुआत
बिज़नस न्यूज़ डेस्क, देश के किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसलों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे ही कुछ किसान अब जोजोबा की खेती करने लगे हैं। यह विदेशी मूल का पौधा है। इसे होहोबा के नाम से भी जाना जाता है। जोजोबा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। इसकी खेती अब भारत में भी होने लगी है। यह फसल ज्यादातर रेगिस्तानी इलाकों में उगाई जाती है। राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां किसान फसलों के जरिए सालाना लाखों रुपये कमाते हैं।जोजोबा की खेती का मुख्य उद्देश्य इसके बीजों से तेल निकालना है। इसके तेल की मांग बाजार में काफी ज्यादा है। इस तेल की कीमत करीब 7000 रुपये प्रति लीटर है। इस तेल का इस्तेमाल चेहरे और त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर, शैंपू-कंडीशनर, हेयर ऑयल, लिपस्टिक, एंटी-एजिंग और सन केयर उत्पादों में किया जाता है। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल रसायन और दवाइयां बनाने में भी खूब होता है।
कैसे करें जोजोबा की खेती
जोजोबा कई तनों वाला झाड़ी या छोटा पेड़ होता है। यह रेगिस्तानी इलाकों में भी उगता है। यह पेड़ 8 से 19 फीट ऊंचा होता है। इसकी खेती को लेकर किसानों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जोजोबा के पौधे थोड़ी सी सिंचाई से ही उगने लगते हैं। जोजोबा के पौधे रेतीली मिट्टी में भी उग जाते हैं। इन पौधों को किसी भी तरह की खाद की जरूरत नहीं होती। कुल मिलाकर जिन इलाकों में पानी का बहुत बड़ा संकट है, वहां जोजोबा की खेती करके पानी की कमी को कम किया जा सकता है। रेगिस्तान और बंजर जमीन पर भी किसानों के लिए नई उम्मीद जगी है। इसके फायदों से अनजान किसान भी इसे बहुत कम लागत में उगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं।
पौधे की उम्र 100 साल से भी ज्यादा
पूरी दुनिया में जोजोबा की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए इसके दाम भी अच्छे हैं। 20 किलो जोजोबा के बीज से करीब 10 लीटर तेल निकाला जा सकता है। अगर एक बार यह पेड़ लगा दिया जाए तो कम से कम 100 साल तक कमाई की जा सकती है।

