Sona Chandi Bhav Today: सोने की चमक पड़ी फीकी चांदी के भाव में भी नरमी, खरीदने से पहले चेक करे अपने शहर के ताजा रेट्स
सोने की कीमतों में तेज़ी का सिलसिला थम गया है। 27 फरवरी की सुबह इसमें गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर ₹161,820 प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में यह कीमत ₹161,010 प्रति 10 ग्राम पर बनी रही। एक दिन पहले, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹1,300 या करीब एक प्रतिशत गिरकर ₹1,62,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कमजोर कीमतों और व्यापारियों की मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $5,176.21 प्रति औंस है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 148340 | 161820 |
| मुंबई | 147590 | 161010 |
| अहमदाबाद | 148240 | 161720 |
| चेन्नई | 147590 | 161010 |
| कोलकाता | 147590 | 161010 |
| हैदराबाद | 147590 | 161010 |
| जयपुर | 148340 | 161820 |
| भोपाल | 148240 | 161720 |
| लखनऊ | 148340 | 161820 |
| चंडीगढ़ | 148340 | 161820 |
देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट
दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹161,820 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹148,340 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: अभी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹147,590 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹161,010 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹161,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹147,590 प्रति 10 ग्राम है।
जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों के लिए अपने लॉन्ग-टर्म अनुमान को बढ़ाकर $4,500 प्रति औंस कर दिया है। इसने 2026 के आखिर के लिए अपना अनुमान $6,300 प्रति औंस पर बनाए रखा है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि सोने में स्ट्रक्चरल डाइवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है, और इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
चांदी की कीमत
सोने की तरह ही एक और कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 27 फरवरी की सुबह गिरावट आई। कीमत 284,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 7,400 रुपये या करीब तीन प्रतिशत गिरकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की हाजिर कीमत $87.28 प्रति औंस है। जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के पार चली गई थी।

