Samachar Nama
×

ग्लोबल मार्किट से सुस्त संकेत,एशिया के बाज़ारों में दिखी कमजोरी, सेंसेक्स-निफ्टी की भी रह सकती है कमजोर शुरुआत 

ग्लोबल मार्किट से सुस्त संकेत,एशिया के बाज़ारों में दिखी कमजोरी, सेंसेक्स-निफ्टी की भी रह सकती है कमजोर शुरुआत 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क,आज ग्लोबल संकेत सुस्त नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में भी 50 अंकों का दबाव देखने को मिल रहा है। इधर अमेरिकी बाजार भी कल फ्लैट बंद हुए थे। मेटा प्लेटफॉर्म ने दूसरी तिमाही के लिए कमजोर गाइडेंस दिया है। इसने एआई पर व्यय बढ़ने का अनुमान लगाया है। बाजार के बाद मेटा के स्टॉक 15 फीसदी गिर गए। आईबीएम के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कल ये स्टॉक भी 8 फीसदी गिर गया।

US बाजारों में कल सपाट कारोबार

टेक कंपनियों के कमजोर नतीजों से US फ्यूचर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। गाइडेंस घटाने से भी US फ्यूचर्स पर दबाव है। ट्रेडर्स को GDP और PCE आंकड़ों का इंतजार है। उधर कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे। डाओ जोंस 43 अंक बढ़ कर बंद हुआ था। वहीं, S&P500 इंडेक्स शिर्फ 1 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक 16 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ था।उधर 5 साल की बॉन्ड यील्ड में कल 70 अरब डॉलर का ऑक्शन हुआ। ऑक्शन की वजह से बॉन्ड यील्ड में तेजी आई। 7 साल की बॉन्ड यील्ड में आज 44 अरब डॉलर का ऑक्शन होगा। JPM (जेपी मॉर्गन) के इक्विटी इंटेलिजेंस इंडिकेटर से खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 70 अंकों की कमजोरी के साथ 22,350.00 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 676.85 अंक यानी करीब 1.76 फीसदी कमजोरी के साथ 37,781.62 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल भी कमजोर दिख रही है। यह 29.74 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 227.87 अंक यानी 1.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,902.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि, हांग कांग का हैंग सेंग 100 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 17,302.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.02 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 6.05 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 3,038.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share this story

Tags