Samachar Nama
×

Petrol-Diesel Rate: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव या नहीं? जानें आपके शहर में कितना है ताजा भाव

Petrol-Diesel Rate: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव या नहीं? जानें आपके शहर में कितना है ताजा भाव

गुरुवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) की ओर से सुबह 6:00 बजे जारी दरों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹95.36 प्रति लीटर है। इसी तरह, गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹101.88 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.36 प्रति लीटर है।

आज से टैक्स में बड़े बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहने के बीच, सरकार ने इनके एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में आज से बड़े बदलाव लागू किए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनाव को देखते हुए, सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स को ₹8.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹15.5 प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स को ₹7.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹14.5 प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल के मामले में राहत देते हुए सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी को ₹4 प्रति लीटर से घटाकर ₹2.5 प्रति लीटर कर दिया है।

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
लेह 109.81 रुपये 97.92 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये  103.82 रुपये
कोहिमा 104.39 रुपये 95.91 रुपये

Share this story

Tags