Samachar Nama
×

कम हुऐ पेट्रोल-डीजल के दाम,जाने क्या है आपके शहर के पेट्रोल डीजल के दाम 

कम हुऐ पेट्रोल-डीजल के दाम,जाने क्या है आपके शहर के पेट्रोल डीजल के दाम 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, रोजाना सुबह 6 बजे राष्ट्रीय ऑयल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम को अपडेट किया जाता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज यानी 20 अप्रैल 2024 को ईंधन की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के प्राइज में उतार-चढ़ाव देखा गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 87.29 डॉलर और WTI क्रूड की कीमत 83.14 डॉलर हो गई है। बात करें भारत में तेल की कीमत की तो सरकारी तेल कंपनियों ने 20 अप्रैल, शुक्रवार को ईंधन के अपडेट रेट जारी कर दिए हैं, आइए जानते हैं महानगरों समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत?
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 94.72 रुपये और डीजल की कीमत प्रति लीटर 87.62 रुपये है।
मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की प्रति लीटर कीमत 92.15 रुपये है।
कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की प्रति लीटर कीमत 90.76 रुपये है।
चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की प्रति लीटर कीमत 92.34 रुपये है।

20 अप्रैल 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमत?
शहर    पेट्रोल की कीमत    डीजल की कीमत
नोएडा    94.71    87.81
गाजियाबाद    94.65    87.75
गुरुग्राम    95.18    88.03
लखनऊ    94.56    87.66
आगरा    94.49    87.55
मथुरा    94.55    87.61
मेरठ    94.55    87.64
जयपुर    108.48    93.69
प्रयागराज    95.47    88.63
वाराणसी    94.76    87.90
अयोध्या    97.03    90.22
कानपुर    96.71    90.13
पटना    105.18    92.04

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत?
भारतीय कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत के आधार पर जारी किया जाता है। इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा रोजाना कच्चे तेल की कीमतों का संशोधन किया जाता है। इसके बाद तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत तय की जाती है। आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के नंबर पर मैसेज कर ईंधन के नए रेट जा सकते हैं।

Share this story

Tags