Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे, फिर भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें 6 अक्टूबर के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए. कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारत के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है. हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियां अभी भी सतर्क रुख अपना रही हैं.
इसी बीच तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 अक्टूबर 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. मंगलवार को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी दोनों ईंधनों के दाम पिछले स्तर पर ही स्थिर हैं.
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.31 97.97
पुणे 111.90 98.55
चेन्नई 107.78 99.56
जयपुर 113.19 98.25
पटना 113.35 99.36
हैदराबाद 115.69 103.82
चंडीगढ़ 98.10 86.09
लखनऊ 101.86 95.36
नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
इस बीच निजी क्षेत्र की तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने देशभर में अपने 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ईंधन के दाम बढ़ाए हैं.
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसके बाद कंपनी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल करीब 119.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.64 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.
सरकारी कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम
नायरा एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब लोगों की नजर सरकारी तेल कंपनियों पर है. हालांकि, फिलहाल सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भू-राजनीतिक परिस्थितियों और बाजार में जारी अनिश्चितता पर तेल कंपनियों की नजर बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू ईंधन दरों के बीच होने वाले बदलाव पर नजर रहेगी.

