Samachar Nama
×

'‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ....' विवादों में घिरा फीफा वर्ल्ड कप लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला 

'‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ....' विवादों में घिरा फीफा वर्ल्ड कप लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला 

ईरान ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। सोमवार को खेले गए इस मैच का नतीजा 2-2 की बराबरी (ड्रॉ) रहा और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला। इस मैच को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि ईरान के हेड कोच अमीर घालेनोई ने FIFA पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया है। टीम को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया था। ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी, कोच अमीर घालेनोई और मिडफील्डर मोहम्मद मोहेब्बी ने निराशा जताई है। उनका कहना है कि बार-बार अपना सामान और लॉजिस्टिक्स (साजो-सामान) इधर-उधर ले जाने की ज़रूरत के कारण टीम की तैयारियों पर बुरा असर पड़ा है।

**अमेरिका छोड़ने का आदेश**

कोच घालेनोई ने बताया कि सोमवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के बाद, ईरानी टीम को तुरंत अमेरिका छोड़कर मेक्सिको में अपने ट्रेनिंग कैंप में लौटने का आदेश दिया गया। निराशा जताते हुए कोच ने कहा, "आज के मैच के बाद, उन्होंने हमसे कहा कि हमें तुरंत निकलना होगा, जबकि आज का दिन रिकवरी (आराम और तैयारी) का दिन था।"

**"हमारी टीम के साथ बुरा बर्ताव हुआ है"**

ईरानी कोच ने यह भी दावा किया कि 2026 FIFA वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम के साथ बुरा बर्ताव किया गया है। घालेनोई ने कहा, "इस वर्ल्ड कप की प्रक्रिया के दौरान हमारी टीम को सबसे ज़्यादा बुरा बर्ताव झेलना पड़ा है। हमारी फेडरेशन यहां नहीं है, और न ही हमारी मीडिया और मैनेजमेंट टीमें यहां मौजूद हैं।"

गौरतलब है कि ईरानी खिलाड़ियों को पहले भी वीज़ा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि ईरान के ग्रुप-स्टेज के सभी मैच अमेरिकी धरती पर खेले जाने हैं। हालांकि ईरानी टीम ने शुरू में लॉस एंजिल्स में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन तनावपूर्ण हालात के कारण उन्हें मेक्सिको में अपना बेस कैंप बनाना पड़ा।

Share this story

Tags