सितंबर में बैंक जाने वाले ध्यान दें! इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम मोबाइल और इंटरनेट के जरिए आसानी से किए जा सकते हैं। पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बैलेंस चेक करने और बिल भुगतान तक कई सुविधाएं घर बैठे मिल जाती हैं। हालांकि, कुछ जरूरी काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए बैंक की ब्रांच जाना पड़ता है।अगर आप सितंबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो ब्रांच जाने से पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें। सितंबर में अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से कई दिन बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
4 सितंबर: जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर: रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के चलते गुवाहाटी में भी बैंक बंद रहेंगे।
13 सितंबर: रविवार के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर: रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि के जन्मोत्सव के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर: करमा पूजा के चलते रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
ब्रांच जाने से पहले जरूर करें चेक
बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। कई अवकाश स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में लागू होते हैं। वहीं रविवार और महीने के दूसरे शनिवार जैसे अवकाश देशभर में लागू होते हैं।इसलिए अगर सितंबर में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो अपने शहर की छुट्टी पहले से चेक कर लें। छुट्टी वाले दिन बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी कई डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।

