Samachar Nama
×

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर बड़ा दावा, वीडियो में जाने यूरोपीय अदालत से राहत नहीं मिलने की खबर

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर बड़ा दावा, वीडियो में जाने यूरोपीय अदालत से राहत नहीं मिलने की खबर

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने के मामले में बड़ा दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव मोदी को यूरोपीय मानवाधिकार अदालत से भी राहत नहीं मिली है, जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण के रास्ते में बची आखिरी कानूनी बाधा भी दूर हो गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके की अदालतों में अपील के सभी विकल्प समाप्त होने के बाद नीरव मोदी ने अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का रुख किया था। वहां से भी राहत नहीं मिलने की स्थिति में अब उसके पास प्रत्यर्पण का विरोध करने के लिए कोई बड़ा कानूनी विकल्प शेष नहीं बचा है।

बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्रिटेन सरकार ने नीरव मोदी को भारतीय अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, इस संबंध में भारत सरकार, ब्रिटेन सरकार या अदालत की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Share this story

Tags