Samachar Nama
×

Nifty आज छू सकता है एक और नया रिकार्डेड हाई लेवल, आज मुनाफा कमाने के लिए ध्यान रखें यह बातें 

Nifty आज छू सकता है एक और नया रिकार्डेड हाई लेवल, आज मुनाफा कमाने के लिए ध्यान रखें यह बातें 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 28 फरवरी को एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 790.34 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,304.88 पर बंद हुआ। निफ्टी 247.10 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,951.20 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहला रेजिस्टेंस 22012-22061 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22131-22183/22223 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 21895-21856 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21803-21764/705 के लेवल पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि कल ऊपरी स्तरों पर मुनाफा लेने की राय थी। दोपहर बाद की तेज गिरावट ने चौंकाया। FIIs की बिकवाली का दबाव नजर आया। निफ्टी ने 22000 का ऑप्शन बेस तोड़ा है। निफ्टी 10/20 DEMA के नीचे भी फिसला। आज के लिए 22000-22200 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। 22000-22200 कॉल में 48 लाख शेयरों का OI देखने को मिला। इंडेक्स में 21800 जोन में थोड़ी बहुत पुट राइटिंग दिखी। निफ्टी में 21621 पर 50 DEMA नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी पर इसमें उतार-चढ़ाव रहेगा। निफ्टी में 21190/22012 के नीचे दबाव बढ़ेगा। इसमें शॉर्ट काम कर सकता है। निचले पिवट प्वाइंट 21895/21856/21764 पर शॉर्ट ट्रेड रिव्यू करते रहना चाहिए। इंडेक्स में 22012-22071 के स्तर पर भी न्यूट्रल रहें। निफ्टी 22061 के पार निकला तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। शॉर्ट कवरिंग में निफ्टी 22131-22183 के लेवल तक जा सकता है।

Share this story

Tags