Samachar Nama
×

Nifty आज छू सकता है एक और नया रिकार्डेड हाई लेवल, आज मुनाफा कमाने के लिए यहाँ रखें नज़र 

Nifty आज छू सकता है एक और नया रिकार्डेड हाई लेवल, आज मुनाफा कमाने के लिए यहाँ रखें नज़र 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क,  बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी लेकर 72,101.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,839.10 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 21953-22021 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22080-22110/22153 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 21744-21690 के लेवल पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस 21664-21622 के स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल उछाल में बिकवाली कारगर रही। शॉर्ट सौदे 21710 पर बुक करने की राय दी थी। कोई भी पोजीशन कैरी नहीं करने की राय थी।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही है। भारतीय बाजार में संस्थागत आंकड़े बेहद कमजोर दिख रहे हैं। 22000-22100 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आ रही है। एक्सपायरी को देखते हुए 21800-21700 और फिर 21500 पर पुट राइटिंग नजर आ रही है। इंडेक्स 21953 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली करने की राय होगी।उन्होंने कहा कि 22021 एक गेम चेंजर आंकड़ा है। अगर स्पॉट 22021 के ऊपर टिका तो 22080-22110 तक स्विंग संभव है। 22110 (20 DEMA) पर ट्रेड की समीक्षा करें। अगर 22110 पार हुआ तो 22153 के स्तर संभव हैं। अगर 21953-22021 के नीचे आया तो 21810-21744 तक फिसलने की आशंका है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46577-46710 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 46934-47020/47177 पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस 46131-45934 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 45791-45645 के स्तर पर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी कल 46710-45945 के ट्रेड जोन में रहा। इसमें कल की कैंडल से अनिश्चितता के संकेत मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि 46500-46800-47000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स दिखाई दे रहे हैं। इंडेक्स में 46500 और उसके बाद 46000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग नजर आ रही है। बैंक निफ्टी में मजबूती के लिए 46710 पार होना जरूरी है। ये 46710 के ऊपर टिके तो स्विंग में 46934-47020 संभव है।

Share this story

Tags