Samachar Nama
×

F&O और इंट्राडे में निफ्टी और बैंक निफ्टी की रह सकती है यह चाल,मुनाफा कमाने के लिए इन आंकड़ों पर रखें नज़र 

F&O और इंट्राडे में निफ्टी और बैंक निफ्टी की रह सकती है यह चाल,मुनाफा कमाने के लिए इन आंकड़ों पर रखें नज़र 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क,  निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22187-22221 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22289-22310/22369 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22033-21973 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21923-21874/810 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी पर मंथली बेस और 20 WEMA का स्तर शुक्रवार का निचला स्तर रहा है। इसमें मजबूत शॉर्टकवरिंग के दम पर अच्छा पुलबैक दिखा। अब हमारे सामने 2 अहम सपोर्ट और इतने ही रेजिस्टेंस हैं। पहला रेजिस्टेंस कॉल राइटर्स का जोन है। जबकि दूसरा रेजिस्टेंस 10/20 DEMA जोन है।

उन्होंने कहा कि पहला बेस पुट राइटर का जोन है। जबकि दूसरा बेस 20 WEMA और मंथली बेस है। नतीजों के बाद HDFC बैंक की चाल पर काफी निर्भर करता है। हालांकि HDFC बैंक में पहले ही चाल आ चुकी है। निफ्टी ने पहला रेजिस्टेंस पार किया तो दूसरे रेजिस्टेंस के लिए लॉन्ग करें। लेकिन दूसरा रेजिस्टेंस अहम रिवर्सल प्वाइंट हो सकता है।वीरेंद्र ने आगे कहा कि अगर दूसरा रेजिस्टेंस पार हुआ तो 22369 के स्तर संभव हैं। दूसरा रेजिस्टेंस पार नहीं तो 22050 के स्तर संभव हैं। फिलहाल 22033-21973 सपोर्ट का काम करेगा। पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन पहला बेस टूटा तो 21923 और 21874/21810 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47667-47825/48020 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48257-48421/48590 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें पहला बेस 47275-47110/47010 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस 47884/47540 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नीचे की ओर 100 DEMA हासिल हुआ ऊपर की ओर 50 DEMA फिर हासिल हुआ जबकि 20 DEMA भी छुआ। बैंक निफ्टी की चाल HDFC बैंक पर काफी हद तक निर्भर है। पहला रेजिस्टेंस सबसे मुश्किल जोन में है। 10/20DEMA का स्तर 47667-47825 के बीच है। 48020 जोन में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि शुक्रवार के लॉन्ग सौदों में इस जोन में मुनाफा लेने की कोशिश करेंगे। पहले रेजिस्टेंस पर मुनाफावसूली संभव है। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर टिके तो 48257-48421-48590 के स्तर संभव हैं। पहले बेस/50 DEMA के करीब खरीदारी करना फायदेमंद रहेगा। पहला बेस टूटा तो फिर से 100DEMA/दूसरे बेस तक फिसलना संभव है।

Share this story

Tags