Samachar Nama
×

Petrol-Diesel की नई रेट लिस्ट जारी, आपके शहर में अब इस भाव पर मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करा लें

d

बिजनेस न्यूज डेस्क !!कंपनियों ने 26 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। अब 1 लीटर पेट्रोल डीजल के लिए आपको नई रेट लिस्ट के हिसाब से भुगतान करना होगा. 26 मार्च से ही सूची में बदलाव किया गया है। अगर आप अपनी कार का टैंक भरना चाहते हैं तो अपने शहर की रेट लिस्ट चेक कर लें। आपको बता दें कि कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे से कीमत में बदलाव करती हैं और उसी समय से पूरे दिन के लिए नई दर लागू हो जाती है।

क्या है पेट्रोल डीजल की नई कीमत?
देश में पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में तेल विपणन कंपनियों ने 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनियों ने 26 मार्च के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल विपणन कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक 26 मार्च को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहर की ताजा कीमत की जानकारी ले सकते हैं।

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहर पेट्रोल (रुपए)  डीजल (रुपए) 
मुंबई 106.31  94.27 
दिल्ली 96.72  89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता     106.03     92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57  89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24     94.04

Share this story