Samachar Nama
×

Stock Market Update: 'कल धुआंधार तेजी आज मचा हाहाकार....' सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 76,850 पर, Nifty 50 170 अंक नीचे

Stock Market Update: 'कल धुआंधार तेजी आज मचा हाहाकार....' सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 76,850 पर, Nifty 50 170 अंक नीचे

आज, गुरुवार 9 अप्रैल को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक (0.90%) गिरकर 76,850 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 170 अंक (0.71%) गिरकर 23,830 पर आ गया है। आज ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ़ दिख रहा है।

एशियाई बाज़ारों में गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट बदलाव परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 5784 -88 -1.50%
निक्केई (जापान) 55870 -438 -0.78%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25803 -90 -0.35%
शंघाई कंपोजिट (चीन) 3965 -29 -0.73

8 अप्रैल को US बाज़ारों में बढ़त दर्ज की गई

इंडेक्स लेवल पॉइंट बदलाव परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 47910 1325 2.85%
नैस्डैक 22635 617 2.80%
S&P 500 6783 166 2.51%


कल, सेंसेक्स 2,946 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ

कल, 8 अप्रैल को US और ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद शेयर बाज़ार में ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली। सेंसेक्स 2,946 अंक (3.95%) उछलकर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) की बढ़त दर्ज की गई और यह 23,997 पर बंद हुआ।

Share this story

Tags