Stock Market Holidays 2025: आने वाले साल में कब-क्यों और कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, 2025 आने से पहले देखे पूरी हॉलिडे लिस्ट
बिज़नेस न्यूज़ डेस्क - स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। कैलेंडर वर्ष 2025 में भारतीय शेयर बाजार 14 दिन बंद रहेंगे। अवकाश सूची के अनुसार फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक अवकाश रहेगा। जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो अवकाश रहेंगे। अप्रैल और अक्टूबर में 3 कारोबारी अवकाश रहेंगे। नए साल 2025 में पहला कारोबारी अवकाश 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। अवकाश सूची के अनुसार 21 अक्टूबर, 2025, मंगलवार को एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा।
2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां
26 फरवरी, 2025 (बुधवार): महाशिवरात्रि
14 मार्च, 2025 (शुक्रवार): होली
31 मार्च, 2025 (सोमवार): ईद-उल-फितर (रमजान ईद)
10 अप्रैल, 2025 (गुरुवार): श्री महावीर जयंती
14 अप्रैल, 2025 (सोमवार): डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
01 मई, 2025 (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त, 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त, 2025 (बुधवार): गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार): महात्मा गांधी जयंती/दशहरा
21 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार) दिवाली लक्ष्मी पूजन
22 अक्टूबर, 2025 (बुधवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
05 नवंबर, 2025 (बुधवार): प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
31 दिसंबर, 2025 (गुरुवार): क्रिसमस
बीएसई और एनएसई के अनुसार, 2025 में 4 शेयर बाजार की छुट्टियां शनिवार/रविवार को पड़ेंगी, यानी वीकेंड के कारण शेयर बाजारों में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
26 जनवरी, 2025 (रविवार): गणतंत्र दिवस
06 अप्रैल, 2025 (रविवार): श्री राम नवमी
07 जून, 2025 (शनिवार): बकरीद
06 जुलाई, 2025 (रविवार): मुहर्रम
यह भी पढ़ें- NFO: इस फंड में ₹500 से करें निवेश शुरू, लंबी अवधि में बनेगी दौलत, जानें पूरी जानकारी
शेयर बाजार की निर्धारित छुट्टियों पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। भारतीय शेयर बाजार में मुद्रा डेरिवेटिव खंड में कारोबार निलंबित रहेगा।

