Samachar Nama
×

Global Marke से मिलेजुले संकेतों के चलते GIFT NIFTY की हो सकती है सुस्त शुरुआत, मुनाफा कमाने के लिए यहाँ चेक

Global Marke से मिलेजुले संकेतों के चलते GIFT NIFTY की हो सकती है सुस्त शुरुआत, मुनाफा कमाने के लिए यहाँ चेक

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे हैं। GIFT NIFTY की चाल फ्लैट दिख रही है। एशियाई बाजारों भी कमजोर के साथ कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ में 97 और नेस्डैक में 67 अंक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, S&P500 इंडेक्स कल 6 अंक गिरकर 5130 पर बंद हुआ था। S&P500 इंट्राडे में 0.24 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा था। लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में टेक शेयरों में बिकवाली आई बिकवली के चलते बाजार पर दबाव बना था। S&P500 ने दिनभर की तेजी गंवा दी थी।

अल्फाबेट, अमेजन, एप्पल और मेटा में गिरावट आई थी। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में हल्की गिरावट आई थी। टेस्ला के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा लुढ़के थे। हालांकि NVIDIA में 3.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई थी। कल फेड चेयरमैन US कांग्रेस के सामने महंगाई पर अपने विचार रखेंगे। इस बीच अटलांटा फेड प्रेसिडेंट ने अपने एक बयान में कहा है कि इस साल ब्याज दरों में 2 काटौती संभव है।उधर कॉमेक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब दिख रहा है। 2 दिनों में सोने के भाव में 3.55 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। BITCOIN 6.4 फीसदी उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार मिलेजुले

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 7.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,497.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 226.00 अंक यानी करीब 0.57 फीसदी कमजोरी के साथ 39,893.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल सपाट दिख रही है। यह 4.81 अंक यानी 0.10 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 105 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 19,423.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 191 अंक यानी 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,389.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.33 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.40 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,038.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share this story

Tags