Samachar Nama
×

F&O और इंट्राडे में मुनाफे के लिए आज इन आकड़ों पर गड़ाये रखें नजरें, ऐसे बनेगा तगड़ा मुनाफा 

F&O और इंट्राडे में मुनाफे के लिए आज इन आकड़ों पर गड़ाये रखें नजरें, ऐसे बनेगा तगड़ा मुनाफा 

बिज़नस न्यूज़ डेस्क, निफ्टी पर रणनीति आज के रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22386-22438 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22490-22526/22567 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 322217-22158 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22111-22060/22010 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर 22367 और 22512 दोनो टार्गेट हासिल हुए हैं। निफ्टी रोलओवर 79% से घटकर 70% पर आ गया है। तीन महीने का औसत रोलओवर 80% रहा है। FIIs ने अपनी शॉर्ट पोजीशन काफी हद तक काटी है।

उन्होंने आगे कहा कि 23000 नेट शॉर्ट पोजिशन के साथ सीरीज की शुरुआत हुई है। पहला ऑप्शन बेस 22200 पर, टेक्निकल बेस 22111 पर नजर आ रहा है। पहले बेस के ऊपर तक (22281-217) गिरावट में खरीदारी कारगर रही है। ऊपर की ओर 22386-22438 के लेवल अहम हैं। अगर 22386-22438 पार हुआ तो 22490-526 के स्तर संभव हैं। नया शिखर पार हुआ तो 22567 तक का स्विंग संभव है। निफ्टी 22567 के ऊपर बंद होने पर तेजी के लिये नए सिरे से नजरिया बनाएंगे

बैंकिंग इंडेक्स पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47350-47454/47517 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47664-47751/47943 के लेवल पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी में पहला बेस 46983-46810(10/20DEMA) पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 46738-46616 (50DEMA) पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि 47350-47410 का टार्गेट हासिल होने के बाद बैंक निफ्टी फिसल गया। इसमें 74% के मुकाबले 84% का रोलओवर नजर आ रहा है। ICICI बैंक समेत सभी दिग्गज बैंक चार्ट पर अच्छे लग रहे हैं। इसमें 47000-46700 पर अहम ऑप्शन बेस है। यह टेक्निकल बेस भी है।वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 47000-46700 के बीच तीन एवरेज हैं। पहले बेस के ऊपर तक गिरावट पर खरीदारी करें। 47454-47517 बड़ा सप्लाई जोन है। बैंक निफ्टी 47517 पार हुआ तो 47751-47943 का रास्ता खुलेगा।

Share this story

Tags