Samachar Nama
×

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दुबई जा रहे भारतीय, कीमत में ₹33 हजार तक का अंतर; वीडियो में जाने फ्लाइट-वीजा के बाद भी बचत का दावा

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दुबई जा रहे भारतीय, कीमत में ₹33 हजार तक का अंतर; वीडियो में जाने फ्लाइट-वीजा के बाद भी बचत का दावा

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर भारतीय ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में लॉन्च के बाद Apple स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारों के बीच कुछ भारतीय ग्राहक इन फोन को खरीदने के लिए दुबई तक पहुंच रहे हैं। इसकी बड़ी वजह भारत और UAE की कीमतों में अंतर बताया जा रहा है। Gulf News की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से iPhone खरीदना उनके लिए फायदेमंद पड़ रहा है।

भारत और दुबई की कीमत में बड़ा अंतर

Apple के अनुसार UAE में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 5,099 दिरहम है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 5,499 दिरहम है। मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से iPhone 18 Pro की UAE कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बैठती है। वहीं भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। यानी शुरुआती मॉडल में करीब 33 हजार रुपये का अंतर है। Pro Max में भी UAE और भारत की कीमतों के बीच करीब 38 हजार रुपये का अंतर बताया गया है।

एक से ज्यादा फोन खरीदने पर बढ़ जाती है बचत

मुंबई के अमन सोलंकी ने Gulf News को बताया कि कीमतों के इस अंतर की वजह से दुबई की यात्रा उनके लिए उचित लगती है। उनके मुताबिक, फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी फोन खरीदना सस्ता पड़ सकता है।सोलंकी ने बताया कि अगर एक से ज्यादा फोन खरीदे जाएं तो कुल बचत काफी बढ़ सकती है। Gulf News के अनुसार, उन्होंने तीन Pro Max डिवाइस खरीदने की स्थिति में संभावित बचत का जिक्र किया।

दुबई में भी iPhone 18 Pro की बिक्री के दौरान लगी लंबी लाइन

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की UAE में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई। दुबई मॉल स्थित Apple Store के बाहर लॉन्च के दिन बड़ी संख्या में ग्राहक नजर आए। कुछ भारतीय खरीदार खास तौर पर नए iPhone खरीदने के लिए UAE पहुंचे थे।

iPhone 18 Pro में क्या है खास

Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max में कई नए फीचर्स दिए हैं। दोनों फोन A20 Pro चिप से लैस हैं और इनमें 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है। पहली बार iPhone के Pro मॉडल में variable aperture कैमरा सिस्टम शामिल किया गया है। दोनों मॉडल 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं।हालांकि, विदेश से फोन खरीदने से पहले खरीदारों को सिर्फ कीमत का अंतर ही नहीं, बल्कि यात्रा खर्च, वारंटी, कस्टम नियम और संबंधित मॉडल के हार्डवेयर या SIM कॉन्फिगरेशन को भी ध्यान में रखना चाहिए। UAE के iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल eSIM-only हैं।

Share this story

Tags